सीएम ने अयोध्या मसले पर की समीक्षा बैठक शांति की अपील

अयोध्या पर महा फैसला: मध्य प्रदेश सरकार अलर्ट, सीएम बोले प्रशासन के अधिकारी सक्रिय और सजग रहें


भोपाल से संजय सोनी की रिपोर्ट...                                                            सुप्रीम कोर्ट के बहुप्रतीक्षित अयोध्या सर फैसले के बाद मध्य प्रदेश सरकार भी अलर्ट है, सीएम कमलनाथ ने  पुलिस मुख्यालय में जाकर  सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की सीएम कमलनाथ ने कहा कि भाई-चारे और मोहब्बत से नफरत और वैमनस्य फैलाने वाले तत्वों को परास्त करें! मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा कर प्रदेश के नागरिकों से शांति की अपील की!