छिंदवाड़ा में सीएम कमलनाथ में दी कई विकास की सौगात
छिंदवाड़ा से संवाददाता की रिपोर्ट

बाँटने की नहीं, जोड़ने की संस्कृति अपनाएं
---
गांधी जी के विचारों के साथ, उनके सिद्धांतों पर चलें - मुख्यमंत्री कमल नाथ
---
छिंदवाड़ा में गांधी प्रवास शताब्दी समारोह में 25 हजार बच्चों ने "वैष्णव जन तो तेने कहिए" भजन गाकर बनाया विश्व रिकॉर्ड

" alt="" aria-hidden="true" />

" alt="" aria-hidden="true" />

भोपाल 

भोपाल :  छिंदवाड़ा में आज से 99 वर्ष पूर्व असहयोग आंदोलन के सिलसिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की ऐतिहासिक यात्रा के अवसर पर गांधी प्रवास शताब्दी समारोह में मुख्यमंत्री कमल नाथ की उपस्थिति में 25 हजार स्कूली बच्चों ने गांधी जी के प्रिय भजन "वैष्णव जन तो तेने कहिए" गायन कर एक नया इतिहास रचा। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में गांधी जी का यह भजन गायन कर बच्चों ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के साउथ एशिया हेड  आलोक कुमार ने मुख्यमंत्री को इस रिकॉर्ड का प्रमाण-पत्र प्रदान किया।
 मुख्यमंत्री कमल नाथ ने गांधी प्रवास शताब्दी समारोह में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की विभिन्नता में एकता की ताकत के साथ अगर हमारे सामाजिक और पारिवारिक मूल्य सुरक्षित नहीं होंगे तो भारत का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा। मुख्यमंत्री ने बच्चों को सावधान‍ करते हुए कहा कि वे बाँटने की नहीं जोड़ने की संस्कृति को अपनाएं। सच्चाई का साथ दें और उसे पहचाने। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमें गांधी जी के विचारों को अपनाना होगा और उनके सिद्धांतों पर चलकर अपने देश की एकता और अखण्डता को मजबूत बनाना होगा। 
 गांधी जी के छिंदवाड़ा आगमन के 99 वर्ष पूरे होने पर शुरू हो रहे शताब्दी प्रवास समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत को आजादी के साथ एक ऐसा देश विरासत में मिला है जिसकी विविध संस्कृति, धर्म, भाषा और पहनावा रहन-सहन अलग होने के बावजूद भी एक गुलदस्ते के रूप में पूरी दुनिया को खुशबु देता है। हमारी इस विशेषता को पूरा विश्व आश्चर्य से देखता है और भारत की महानता को इसलिए स्वीकार्य करता है क्योंकि इतनी विभिन्नताओं के बाद भी हम सभी लोग एक झण्डे के नीचे एकजुटता के साथ खड़े है। 
 मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि उनकी शिक्षा सिर्फ स्कूल और कॉलेज तक ही सीमित है लेकिन ज्ञान उन्हें जीवन भर प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यही ज्ञान उन्हें सशक्त और समर्थ बनाएगा और उनका और देश का भविष्य सुरक्षित रखेगा।
 मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा कि आज छिंदवाड़ा की न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश में अलग पहचान है। उन्होंने बच्चों से कहा कि आज जो छिंदवाड़ा में विकास दिख रहा है अगर हम अतीत में जाएंगे तो इसके बिलकुल विपरीत दृश्य हमें दिखलायी देगा। उन्होंने कहा कि पाताल कोट एक ऐसा पिछड़ा क्षेत्र था जहाँ के लोग नमक लेने बाहर जाते थे, जिसमें उन्हें तीन घण्टे का समय लगता था। अब वहाँ का जन-जीवन, रहन-सहन सब कुछ बदल गया है। श्री नाथ ने कहा कि ‍छिंदवाड़ा का विकास और उन्नति के लिए एक जन-प्रतिनिधि होने के नाते अपनी पूरी जवानी समर्पित की है। जब यहाँ पर मेडिकल, कृषि और उद्यानिकी कॉलेज बन जाएगा छिंदवाड़ा की प्रगति पूरे देश में रेखांकित होगी। 
 उच्च शिक्षा मंत्री श्री जीतू पटवारी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के विचार हमारे अंदर राष्ट्र भक्ति का भाव जाग्रत करते है। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि युवाओं को महात्मा गांधी के विचारों से अवगत कराने के लिए सभी स्कूलों में गांधी दर्शन की पुस्तकें उपलब्ध करायी गयी। 
 गांधीवादी  चिंतक और जय जगत यात्रा के संयोजक  पी.व्ही. राजगोपाल ने कहा कि देश में शांति लाना है तो बा-बापू को याद करना होगा और उनके दिखाए रास्ते पर चलना होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ द्वारा छोटे-छोटे बच्चों और युवाओं तक गांधी जी के विचारों को पहुँचाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि गांधी जी का सत्य, अहिंसा, सादगी और ईमानदारी का मार्ग आसान है और यही विचार विश्व को बचा सकते हैं। 
 छिंदवाड़ा के सांसद नकुल नाथ ने कहा कि गांधी जी के छिंदवाड़ा प्रवास के 99 वर्ष पूर्व होने पर आयोजित यह समारोह ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में छिंदवाड़ा का भविष्य और भी उज्जवल होने वाला है। यह जिला पूरे विश्व में स्किल डेवलपमेंट के रूप में जाना जाता है। शिक्षा के क्षेत्र में भी समृद्ध है आठ केन्द्रीय विद्यालय के साथ हर विकासखण्ड में महाविद्यालय है और अब यहाँ मेडिकल कृषि और उद्यानिकी महाविद्यालय भी शुरू होने वाल है। पूरे मध्य भारत में छिंदवाड़ा शिक्षा और मेडिकल क्षेत्र में हब के रूप में स्थापित हो यह हमारा और प्रदेश के मुख्यमंस है। 
गांधी जी के प्रिय भजन का विश्व रिकॉर्ड
 समारोह में मुख्यमंत्री कमल नाथ मंच पर उपस्थित मंत्री, सांसद नकुल नाथ सहित 25 हजार बच्चों ने महात्मा गांधी जी के प्रिय भजन "वैष्णव जन तो तेने कहिए" का गायन कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर गांधी जी के जीवन पर केन्द्रित विभिन्न शालाओं में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 40 उत्कृष्ट बच्चों को शाल और प्रशस्ति-पत्र वितरित कर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में एक लाख बच्चों ने भाग लिया था। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय छिंदवाड़ा के तनय सोनी और पी.जी. कॉलेज छिंदवाड़ा की छात्रा कुमारी तुबा हयात खान ने गांधी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर व्याख्यान दिया। मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी की जीवन यात्रा एवं छिंदवाड़ा प्रवास से संबंधित छाया-चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।  गांधी जी के 150वीं जन्म वर्ष के अवसर पर उनके विचारों के प्रचार-प्रसार के लिए प्रदेश सहित 11 देशों में निकाली गयी जय जगत यात्रा के सदस्य स्पेनिश पदयात्री डॉ. हैरियर नियोन ने भारत में विभिन्नता में एकता की संस्कृति पर केन्द्रित स्वरचित गीत "जय जगत, जय जगत पुकारे जा" प्रस्तुत किया।  पद्मश्री कवि डॉ. सुनील जोगी ने महात्मा गांधी पर रचित गीतों का गायन किया। इस मौके पर महात्मा गांधी के छिंदवाड़ा प्रवास और छिंदवाड़ा के विकास से संबंधित लघुचित्र का प्रदर्शन किया गए।
 समारोह में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जिले के प्रभारी मंत्री  सुखदेव पांसे, आदिम जाति कल्याण मंत्री ओमकार सिंह मरकान, पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना, जिले के विधायक, जन-प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित थे। 

।  छिंदवाड़ा में  ऐतिसिक यात्रा के अवसर पर गांधी प्रवास शताब्दी समारोह में मुख्यमंत्री कमल नाथ की उपस्थिति में 25 हजार स्कूली बच्चों ने गांधी जी के प्रिय भजन "वैष्णव जन तो तेने कहिए" गायन कर एक नया इतिहास रचा। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में गांधी जी का यह भजन गायन कर बच्चों ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के साउथ एशिया हेड  आलोक कुमार ने मुख्यमंत्री को इस रिकॉर्ड का प्रमाण-पत्र प्रदान किया।
 मुख्यमंत्री कमल नाथ ने गांधी प्रवास शताब्दी समारोह में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की विभिन्नता में एकता की ताकत के साथ अगर हमारे सामाजिक और पारिवारिक मूल्य सुरक्षित नहीं होंगे तो भारत का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा। मुख्यमंत्री ने बच्चों को सावधान‍ करते हुए कहा कि वे बाँटने की नहीं जोड़ने की संस्कृति को अपनाएं। सच्चाई का साथ दें और उसे पहचाने। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमें गांधी जी के विचारों को अपनाना होगा और उनके सिद्धांतों पर चलकर अपने देश की एकता और अखण्डता कोमजबूत बनाना होगा। 
 गांधी जी के छिंदवाड़ा आगमन के 99 वर्ष पूरे होने पर शुरू हो रहे शताब्दी प्रवास समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत को आजादी के साथ एक ऐसा देश विरासत में मिला है जिसकी विविध संस्कृति, धर्म, भाषा और पहनावा रहन-सहन अलग होने के बावजूद भी एक गुलदस्ते के रूप में पूरी दुनिया को खुशबु देता है। हमारी इस विशेषता को पूरा विश्व आश्चर्य से देखता है और भारत की महानता को इसलिए स्वीकार्य करता है क्योंकि इतनी विभिन्नताओं के बाद भी हम सभी लोग एक झण्डे के नीचे एकजुटता के साथ खड़े है। 
 मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि उनकी शिक्षा सिर्फ स्कूल और कॉलेज तक ही सीमित है लेकिन ज्ञान उन्हें जीवन भर प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यही ज्ञान उन्हें सशक्त और समर्थ बनाएगा और उनका और देश का भविष्य सुरक्षित रखेगा।
 मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा कि आज छिंदवाड़ा की न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश में अलग पहचान है। उन्होंने बच्चों से कहा कि आज जो छिंदवाड़ा में विकास दिख रहा है अगर हम अतीत में जाएंगे तो इसके बिलकुल विपरीत दृश्य हमें दिखलायी देगा। उन्होंने कहा कि पाताल कोट एक ऐसा पिछड़ा क्षेत्र था जहाँ के लोग नमक लेने बाहर जाते थे, जिसमें उन्हें तीन घण्टे का समय लगता था। अब वहाँ का जन-जीवन, रहन-सहन सब कुछ बदल गया है। श्री नाथ ने कहा कि ‍छिंदवाड़ा का विकास और उन्नति के लिए एक जन-प्रतिनिधि होने के नाते अपनी पूरी जवानी समर्पित की है। जब यहाँ पर मेडिकल, कृषि और उद्यानिकी कॉलेज बन जाएगा छिंदवाड़ा की प्रगति पूरे देश में रेखांकित होगी। 
 उच्च शिक्षा मंत्री श्री जीतू पटवारी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के विचार हमारे अंदर राष्ट्र भक्ति का भाव जाग्रत करते है। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि युवाओं को महात्मा गांधी के विचारों से अवगत कराने के लिए सभी स्कूलों में गांधी दर्शन की पुस्तकें उपलब्ध करायी गयी। 
 गांधीवादी  चिंतक और जय जगत यात्रा के संयोजक  पी.व्ही. राजगोपाल ने कहा कि देश में शांति लाना है तो बा-बापू को याद करना होगा और उनके दिखाए रास्ते पर चलना होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ द्वारा छोटे-छोटे बच्चों और युवाओं तक गांधी जी के विचारों को पहुँचाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि गांधी जी का सत्य, अहिंसा, सादगी और ईमानदारी का मार्ग आसान है और यही विचार विश्व को बचा सकते हैं। 
 छिंदवाड़ा के सांसद नकुल नाथ ने कहा कि गांधी जी के छिंदवाड़ा प्रवास के 99 वर्ष पूर्व होने पर आयोजित यह समारोह ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में छिंदवाड़ा का भविष्य और भी उज्जवल होने वाला है। यह जिला पूरे विश्व में स्किल डेवलपमेंट के रूप में जाना जाता है। शिक्षा के क्षेत्र में भी समृद्ध है आठ केन्द्रीय विद्यालय के साथ हर विकासखण्ड में महाविद्यालय है और अब यहाँ मेडिकल कृषि और उद्यानिकी महाविद्यालय भी शुरू होने वाल है। पूरे मध्य भारत में छिंदवाड़ा शिक्षा और मेडिकल क्षेत्र में हब के रूप में स्थापित हो यह हमारा और प्रदेश के मुख्यमंस है। 
गांधी जी के प्रिय भजन का विश्व रिकॉर्ड
 समारोह में मुख्यमंत्री कमल नाथ मंच पर उपस्थित मंत्री, सांसद नकुल नाथ सहित 25 हजार बच्चों ने महात्मा गांधी जी के प्रिय भजन "वैष्णव जन तो तेने कहिए" का गायन कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर गांधी जी के जीवन पर केन्द्रित विभिन्न शालाओं में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 40 उत्कृष्ट बच्चों को शाल और प्रशस्ति-पत्र वितरित कर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में एक लाख बच्चों ने भाग लिया था। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय छिंदवाड़ा के तनय सोनी और पी.जी. कॉलेज छिंदवाड़ा की छात्रा कुमारी तुबा हयात खान ने गांधी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर व्याख्यान दिया। मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी की जीवन यात्रा एवं छिंदवाड़ा प्रवास से संबंधित छाया-चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।  गांधी जी के 150वीं जन्म वर्ष के अवसर पर उनके विचारों के प्रचार-प्रसार के लिए प्रदेश सहित 11 देशों में निकाली गयी जय जगत यात्रा के सदस्य स्पेनिश पदयात्री डॉ. हैरियर नियोन ने भारत में विभिन्नता में एकता की संस्कृति पर केन्द्रित स्वरचित गीत "जय जगत, जय जगत पुकारे जा" प्रस्तुत किया।  पद्मश्री कवि डॉ. सुनील जोगी ने महात्मा गांधी पर रचित गीतों का गायन किया। इस मौके पर महात्मा गांधी के छिंदवाड़ा प्रवास और छिंदवाड़ा के विकास से संबंधित लघुचित्र का प्रदर्शन किया गए।
 समारोह में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जिले के प्रभारी मंत्री  सुखदेव पांसे, आदिम ज