एक्शन में आया कांग्रेस का मीडिया विभाग

  1. मुख्यमंत्री खुद 14दिन क्वेरेनटीन में जायें-जीतू पटवारी                                                                                              संजय सोनी भोपाल


मप्र काग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी जीतू पटवारी ने सरकार को आडे हाथोंलेते हुये कहा है कि स्वास्थ्य विभाग के अमले के कोरोना पाजिटिव होने का दोषी कौन है।
पटवारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव जब कोरोना पाजिटिव थीं तो उन्होंने बैठकें क्यों लीं।उन्होंने उस दौरान फाईलों पर हस्ताक्षर किये और मुख्यमंत्री से भी कई बार मिलीं है।मुख्यमंत्री उसके बाद सैकडों लोगों से मिले यह प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ है।पटवारी ने मांग की कि मुख्यमंत्री दूसरों के स्वास्थ को प्रभावित करने से बेहतर खुद 14दिन तक सोशल डिस्टेंस का पालन करें।
उन्होने इसकी जांच की मांग की कि प्रमुख सचिव संक्रमित होने के बाद भी बंसल अस्पताल में क्यों भर्ती हुईं जबकि इसके लिये एम्स,बीएम एच आर सी और चिरायू अस्पताल निर्धारित किये गये हैं।